SA vs IND: 'फिटनेस के मामले में फ्लाॅवर नहीं फायर है हिटमैन' साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में दिखा नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: ‘फिटनेस के मामले में फ्लाॅवर नहीं फायर है हिटमैन’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में दिखा नजारा

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 55 रनों पर समेट दिया है।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 3 जनवरी, बुधवार से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर मेजबान साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ।

दूसरी ओर, इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस की झलक क्रिकेट फैंस को देखने को मिली है। बता दें कि मुकाबले में अफ्रीकी पारी के पारी के दौरान रोहित मैदान पर एक गेंद को रोकने के लिए इतने तेज भागे कि उन्होंने दुनिया सर्वश्रेष्ठ फील्डर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया।

बता दें कि यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 14वें ओवर में घटी। इस ओवर में मोहम्मद सिराज द्वारा फेंकी गई चौथी गेंद को स्ट्राइक पर मौजूद कायर वीरयन ने कवर की ओर खेला, जिसका पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा भागे। लेकिन रोहित की दौड़ जडेजा से काफी तेज थी, और गेंद को उन्होंने ही फील्ड किया। तो वहीं अब इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देखें रोहित शर्मा की ये वीडियो

https://twitter.com/shiv0037/status/1742480249525555598?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1742480249525555598%7Ctwgr%5E5d1975f79cd37c9e88d10608cef37f83b541afc1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sportskeeda.com%2Fcricket%2Fnews-watch-rohit-sharma-beats-ravindra-jadeja-sprint-chasing-ball-field-1st-innings-2nd-ind-vs-sa-test

साउथ अफ्रिका के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो साउथ अफ्रीका को 55 रनों पर ऑलआउट करने के बाद, भारत ने खबर लिखे जाने तक 34 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 46* और मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका पर 98 रनों की बढ़ता बना ली है।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पीएम की अपील भी गई बेकार, नहीं मिली David Warner की बैगी ग्रीन कैप

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?