SL vs IND: पहले वनडे में रोहित शर्मा का वाॅशिंगटन सुंदर को मजेदार वन-लाइनर, कहा- मेरे को क्या देख रहा है…
श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है।
अद्यतन - Aug 2, 2024 8:38 pm

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 2 अगस्त, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
वहीं मुकाबले में श्रीलंकाई पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी है, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा वाॅशिंगटन सुंदर को एक शानदार वन-लाइनर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
मैच के दौरान सुंदर ने स्ट्राइक पर मौजूद दुनिथ वेल्लालगे को एक गेंद फेंकी। इस गेंद पर दुनिथ बीट हो गए और सुंदर LBW की अपील करने लगे। इसके बाद सुंदर कप्तान की ओर देखने लगते हैं कि शायद वह रिव्यू लें, तो इस पर सुंदर को देखकर रोहित कहते हैं, ‘तुम मुझे बताओगे ना, मेरे को क्या देख रहा है। सब मैं करूं तेरे लिए।’
देखें रोहित शर्मा की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो
Vintage stump mic banter from @ImRo45 😆
Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 🤩 📺#SonySportsNetwork #SLvIND #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/HYEM5LxVus
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2024
श्रीलंका ने रखा भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दुनिथ वेल्लालगे ने 67* रनों की नाबाद पारी खेली।
भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव व वाॅशिंगटन सुदंर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। देखने लायक बात होगी कि अब भारत श्रीलंका से मिले टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर पाता है?