सरफराज खान के पिता ने पकड़ा लाजबाव कैच, वीडियो देख आपको भी नही होगा विश्वास
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं सरफराज
अद्यतन - May 17, 2024 3:04 pm

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के पिता की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सरफराज के पिता नौशाद खान एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में सरफराज के पिता नौशाद ने हवा में एक बेहतरीन कैच लपका है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि नौशाद ने इस कैच को लपकने के लिए आगे की ओर डाइव लगाई है।
तो वहीं इस बेहतरीन कैच को पकड़ने के साथ ही सरफराज अपने पिता की पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं। बता दें कि सरफराज के पिता की इस वीडियो को स्पोर्ट्स तक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तो अपनी पिता की इस शानदार वीडियो पर सरफराज ने खास कमेंट भी किया है।
देखें सरफराज के पिता द्वारा शानदार कैच लपकने की वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरफराज खान के पिता नौशाद खान खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं। तो वहीं उन्होंने अपने दोनों बेटे सरफराज खान और मुशीर खान को क्रिकेटर बनाया है। सरफराज अभी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में हुई टेस्ट सीरीज में डेब्यू करते हुए नजर आए थे।
तो वहीं छोटे भाई मुशीर ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद रणजी ट्राॅफी 2024 में मुंबई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था, और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर, आपको सरफराज के बारे में बताएं तो वह इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं।
भारतीय टीम के लिए अभी तक उन्होंने कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 50 की औसत से कुल 200 रन बनाए है। इसके अलावा वह 50 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 585 रन बनाए हैं।