अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को हराने के बाद जमकर थिरके बांग्लादेशी खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराया था।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2024 7:04 अपराह्न

अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कल 9 दिसंबर रविवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।यह दूसरी बार है, जब बांग्लादेश ने इस मल्टीनेशन अंडर-19 टूर्नामेंट को अपने नाम किया।
खैर, भारत के खिलाफ अप्रत्याशित जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती और डांस करते हुए नजर आए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का फाइनल मैच जीतने के बाद मस्ती करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें बांग्लादेशी खिलाड़ियों का वायरल वीडियो
Bangladesh U19 players bring the dressing room alive after clinching the ACC Men’s Asia Cup trophy | #BCB #Cricket #ACC #ACCMensU19AsiaCup pic.twitter.com/06Phg5gsya
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) December 8, 2024
भारत बनाम बांग्लादेश, फाइनल मैच का हाल
दुबई में खेले गए इस फाइनल मैच के बारे में आपको बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर ऑलआउट हो गई।
बांग्लादेश के लिए मुहम्मद साहिब जेम्स ने 40, मोहम्मद रिजवान हुसैन ने 47 और विकेटकीपर फरीद हसन फायसल ने 39 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से युधजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा किरन चोरमई, केपी कार्तिकेय और आयुष मातरे को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद जब भारत बांग्लादेश से मिले 199 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 35.2 में सिर्फ 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मैच में टीम इंडिया को खराब बल्लेबाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए कप्तान मोहम्मद अमान ही 26 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।