IND vs AUS: शतक के बावजूद अपनी पारी से खुश नहीं दिखे शुभमन गिल, आउट होते ही की यह शर्मनाक हरकत
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - Mar 11, 2023 6:54 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का तीसरा दिन और संपन्न हुआ। बता दें, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 59* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने अभी तक 16* रन बना लिए हैं।
भारत की ओर से युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए और भारतीय टीम को अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। हालांकि जब वो आउट हुए तो उन्हें अपना विकेट खोकर काफी बुरा लगा और उन्होंने जोर से जमीन पर लात मारी।
बता दें, पारी के 77वें ओवर में नाथन लियोन ने बहुत ही शानदार गेंद फेंकी जो गिल के पैड पर जाकर लगी। सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इसकी अपील की जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने भारतीय खिलाड़ी को आउट दिया। गिल ने तुरंत डीआरएस की मांग की जिसमें देखा गया कि वो आउट हैं। इसके बाद गिल अपने आउट होने से काफी नाराज दिखे।
https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634513306714009602?s=20
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत मजबूत स्थिति में
बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन ने 170 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। टॉड मर्फी ने 41 रन का योगदान दिया जबकि नाथन लियोन ने 34 रन बनाए।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 35 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन का योगदान दिया। खेल का चौथा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।