RCB vs CSK: Video Highlight: धोनी का छक्का, यश की शानदार गेंदबाजी, कुछ ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच
CSK को हराकर RCB पहुंची आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में।
अद्यतन - May 19, 2024 2:40 pm

IPL 2024 का सबसे बड़ा लीग स्टेज मुकबल कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मैच दोनों टीमों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण था क्योकि इसी मैच से दोनों टीमों का प्लेऑफ का रास्ता तय होना था। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। आखिरी ओवर तक खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 27 रनों से जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि चेन्नई को इस मैच को जीतने के लिए वैसे तो 219 रन बनाने थे, लेकिन उन्हें प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 201 रनों की जरूरत थी। वहीं RCB को किसी भी हाल में सीएसके को 200 रनों के अंदर रोकना था जिससे कि वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकें। हालांकि इस मैच में आखिरी ओवर तक नहीं पता था कि कौन सी टीम मैच जीतेगी।
देखें RCB vs CSK के आखिरी ओवर का रोमांच
इसी बीच आईपीएल की सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है। उस वीडियो में आखिरी ओवर की पहली और आखिरी गेंद का हाईलाइट दिखाया गया है। जहां पहली गेंद पर एमएस धोनी ने यश दयाल के खिलाफ एक छक्के लगाया था। वहीं आखिरी गेंद पर जडेजा स्ट्राइक रेट पर थे, वो आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गेंद मिस कर गए। उस गेंद के बाद RCB के प्लेयर्स की खुशी का ठिकाना नहीं था।
मुकाबले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। RCB की तरफ से विराट ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए तो वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे लेकिन टीम 20 ओवर खेलने के बाद 191 रन ही बना सकी।
अब देखने वाली बात ये होगी कि RCB का सामना एलीमिनेटर मुकाबले में किससे होगा। आपको बता दें कि शुरुआती 7 में से छह मुकाबला हारने के बाद RCB ने लगातार छठी जीत दर्ज की।