पाकिस्तान से मैच हारने के बाद अफगानिस्तानी फैंस ने स्टेडियम में की मारपीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान से मैच हारने के बाद अफगानिस्तानी फैंस ने स्टेडियम में की मारपीट

एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से दी मात।

Afghanistan Fans (Image Credit- Twitter)
Afghanistan Fans (Image Credit- Twitter)

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार 7 सितंबर को एशिया कप 2022 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसने अफगानिस्तान की छवि को और भी ख़राब कर दिया है।

दरअसल, मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के फैंस पाकिस्तानी फैंस को स्टेडियम में ही पीटते नजर आए साथ ही उन्होंने स्टैंड्स में लगी कुर्सियां भी उखाड़ फेंकी। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और साथ ही में उनकी आलोचना भी की।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है वो दरअसल मैच के बाद की है। उस वीडियो में एक तरफ जहां पाकिस्तानी दर्शक जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान के फैन इस हार को सह नहीं पाए और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। कुर्सियों को उखाड़ कर उन्होंने पाकिस्तानी फैंस के ऊपर फेंका।

शोएब अख्तर ने की अफगानिस्तानी फैंस की आलोचना

शोएब अख्तर ने इस घटना का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि, अफगान प्रशंसक यही कर रहे हैं। यह वही है जो उन्होंने अतीत में कई बार किया है। यह एक खेल है और इसे सही भावना से खेला जाना चाहिए। शफीक स्टानिकजई अगर आप लोग खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके फैंस और आपके खिलाड़ियों दोनों को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है।

यहां देखिए शोएब अकित का वो ट्वीट

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पहले अफगानी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम को भी 130 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पाक टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन चाहिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम ने लगातार दो गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

close whatsapp