IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच में एक गेंद की टर्न और बाउंस को देखकर कोहली रह गए भौचक्के, देंखे वीडियो
तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली
अद्यतन - मार्च 2, 2023 4:11 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरी तरफ इंदौर की पिच को लेकर क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना हो रही है।
गौरतलब है कि मैच के पहले दिन 1 मार्च को कुल 14 विकेट गिरे। तो वहीं पूरी रोहित एंड कंपनी सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। पिच का कुल घुमाव 4 से 5 डिग्री के आस-पास बताया जा रहा है। इसके बाद भारत को जल्दी से निपटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कुल 197 रन बनाए और भारत पर 88 रनों की बढ़त बना ली।
विराट कोहली एक गेंद देखकर गच्चा खा गए
बता दें कि मैच के दूसरे ही दिन भारत को अपनी दूसरी पारी खेलने का सौभाग्य मिला और इस पारी के दौरान जब पारी का 19वां ओवर चल रहा था तो उस समय क्रीज पर विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। तो वहीं इस ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैथ्यू खुनेमन की गेंद ने काफी ज्यादा टर्न लिया, जिसे देखकर विराट कोहली को जरा भी विश्वास नहीं हुआ और गेंद उनके बल्ले से लगकर बाउंड्री लाइन की ओर चली गई।
देंखे वीडियो
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1631203520782188545?s=20
तो वहीं तीसरे टेस्ट मैच में आपको विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों की तरह वो भी इस मैच में बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए हैं। बता दें कि मैच में विराट कोहली के बल्ले से कुल 35 रन (22, 13) निकले हैं।
दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 51 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया पर 56 रनों की बढ़त बना ली है। क्रीज पर इस समय चेतेश्वर पुजारा 52 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।