वीरेंद्र सहवाग धोनी

धोनी, रोहित, कोहली इन सभी में किसे बेस्ट समझते हैं सहवाग, जानिए इस वीडियो में

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन हाल ही में खत्म हुआ।

Virender Sehwag (Photo Source: X)
Virender Sehwag (Photo Source: X)

इन दिनों सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई नया ट्रेंड चर्चा में रहता है। इसी कड़ी में इस वक्त क्रिकेट में This or That (यह या वह) गेम आजकल काफी पॉपुलर हो गया है। कई दिग्गज क्रिकेटर्स अपने इंटरव्यू में इस गेम में हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं। इसमें खिलाड़ियों के दो विकल्प दिए जाते हैं और आपको एक चुनना होता है, फिर आप जिसे चुनते हैं, तो उसके सामने किसी और का नाम रखा जाता है और यह सिलसिला कुछ देर तक चलता ही रहता है।

वीरेंद्र सहवाग ने खेला This or That गेम

हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन खत्म हुआ और स्पोर्ट्स टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने वीरेंद्र सहवाग से This or That गेम खेलने के लिए कहा। इस गेम के दौरान सहवाग ने जो जवाब दिए वह काफी मजेदार रहे।

इस गेम की शुरुआत हुई, एमएस धोनी या बेन स्टोक्स से, जिसमें सहवाग ने धोनी को चुना। इसके बाद सहवाग के सामने धोनी या एबी डिविलियर्स का नाम आया, जहां सहवाग ने धोनी का साथ छोड़ कर एबी डिविलियर्स को चुना।

इसके बाद उनसे एबीडी या विराट कोहली में से एक को चुनने के लिए कहा गया और सहवाग ने इस बार विराट को चुना। इसके बाद विराट या पैट कमिंस में से भी सहवाग ने विराट को ही चुना। इसके बाद जब उनसे विराट या रोहित शर्मा को चुनने के लिए कहा गया, तो कुछ सेंकेड्स के लिए रुकने के बाद सहवाग ने रोहित को चुना। इसके बाद रोहित के सामने डेविड वॉर्नर और डेल स्टेन के नाम आए, लेकिन अंत में सहवाग ने रोहित को ही चुना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की बात करें तो इसका खिताब ईस्ट दिल्ली ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में साउथ दिल्ली को हराकर ईस्ट दिल्ली ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए ईस्ट दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए, जवाब में साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि साउथ दिल्ली खिताब जीत जाएगी, लेकिन ईस्ट दिल्ली आखिरी मौके पर मैच जीतने में कामयाब रही।

close whatsapp