महिला बिग बैश लीग 2022-23: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने WBBL में रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला बिग बैश लीग 2022-23: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने WBBL में रचा इतिहास

मेलबर्न रेनेगेड्स की सोफी मोलिनक्स को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Darcie Brown bowled fastest ball of WBBL (Image Source: Twitter)
Darcie Brown bowled fastest ball of WBBL (Image Source: Twitter)

एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच 16 अक्टूबर को मैके में खेले गए जारी महिला बिग बैश लीग 2022-23 के पांचवे मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने इतिहास रचा। हालांकि, एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम को इस WBBL 08 मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ चार विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन डार्सी ब्राउन ने 127.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर इस टूर्नामेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

डार्सी ब्राउन ने मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के दूसरे ओवर में 127.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर महिला बिग बैश लीग (WBBL) में इतिहास रचा है। यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स मैच में पहले ओवर की अंतिम गेंद थी, जो WBBL के इतिहास की सबसे तेज गेंद थी।

डार्सी ब्राउन ने WBBL में रचा इतिहास

अब डार्सी ब्राउन के नाम WBBL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह इस मैच में विकेट लेने में नाकाम रही, उन्होंने अपने तीन ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 28 रन गंवाए, नतीजन मेलबर्न रेनेगेड्स ने अंतिम ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल कर WBBL 2022-23 में विजयी आगाज किया।

वहीं दूसरी ओर, यह एडिलेड स्ट्राइकर्स की जारी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार थी, वे अब WBBL 08 की अंकतालिका में छटे स्थान पर है, जबकि सिडनी सिक्सर्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर काबिज है। अगर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स मैच की बात करे, तो मेलबर्न महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और एडिलेड टीम को कड़ी चुनती दी, जिसके बावजूद वे ताहलिया मैकग्राथ (35) और मैडलिन पेन्ना (36) के महत्वपूर्ण योगदान के बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाने में कामयाब रहे।

सोफी मोलिनक्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि शबनीम इस्माइल और हेले मैथ्यूज ने क्रमशः दो और एक विकेट लिया। जीत के लिए 127 रनों का पीछा करते हुए सोफी मोलिनक्स (32), हेले मैथ्यूज (22) और जोसेफिन डूले (29) ने मेलबर्न रेनेगेड्स को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मजबूत शुरुआत दिलाई और अंत में कर्टनी वेब (15*) और कार्ली लेसन (14) ने रही सही कसर पूरी की, जबकि सारा कोयटे ने चौके साथ मैच का अंत किया।

मेगन शुट्ट और अमांडा-जेड वेलिंगटन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए दो-दो विकेट लिए, वहीं जेम्मा बार्सबी को एक सफलता मिली। आपको बता दें, सोफी मोलिनक्स को उनके मैच जिताऊ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close whatsapp