WBBL 2023: Match 4, AS-W vs MS-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2023: Match 4, AS-W vs MS-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

मेलबर्न स्टार्स महिला टीम पिछले सीजन में WBBL की अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी।

Adelaide Strikers Women vs Melbourne Strikers Women. (Image Source: Getty Images)
Adelaide Strikers Women vs Melbourne Strikers Women. (Image Source: Getty Images)

डिफेंडिंग चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स अपने 2023 महिला बिग बैश लीग (WBBL) अभियान की शुरुआत 21 अक्टूबर को एडिलेड के करेन रोल्टन ओवल में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ करेगी।

एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम ने पिछले महिला बिग बैश लीग (WBBL) में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने अपने 16 मैचों में से 10 में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा ने BBL 2022 में बेहद शानदार कप्तानी की थी।

यहां पढ़िए: क्रिकेट जगत से जुड़ी सभी ताजा खबरें

ताहलिया मैक्ग्रा एक बार फिर इस WBBL 2023 में टॉप पर होंगी और अपनी टीम को लगातार दूसरा WBBL खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी। वहीं दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स महिला टीम पिछले सीजन में WBBL की अंक तालिका में छठे स्थान पर रही।

हालांकि, मेलबर्न स्टार्स ने जारी WBBL 2023 टूर्नामेंट का पहला मैच सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ दो रनों से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। मेलबर्न स्टार्स की कप्तान मेग लैनिंग ने इस मैच में शानदार अर्धशतक बनाया, जबकि एनाबेल सदरलैंड और माइया बाउचर ने इस जीत ने अहम भूमिका निभाई।

AS-W VS MS-W मैच डिटेल्स:

मैच

एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न स्टार्स महिला, महिला बिग बैश लीग 2023
स्थान Karen Rolton Oval, Adelaide
तारीख और समय शनिवार, 21 अक्टूबर, दोपहर 1:40 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड

करेन रोल्टन ओवल पिच रिपोर्ट और कंडीशन:

करेन रोल्टन ओवल की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार होती है। इस मैदान पर नई गेंद महत्वपूर्ण होगी और दूसरी पारी के अंत में पिच के थोड़ा धीमा होने की संभावना है। टॉस जीतने वाली कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है और 165 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश होनी चाहिए।

AS-W vs MS-W हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैच 16
एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम ने जीते 07
मेलबर्न स्टार्स महिला टीम ने जीते 09

AS-W vs MS-W संभावित प्लेइंग XI:

एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला (AS-W)

ताहलिया मैक्ग्रा (कप्तान), केटी मैक, लॉरा वोल्वार्ड्ट, ब्रिजेट पैटरसन (विकेटकीपर), जॉर्जिया एडम्स, मैडी पेन्ना, डार्सी ब्राउन, दानी गिब्सन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, अमांडा-जेड वेलिंगटन

मेलबर्न स्टार्स महिला (MS-W)

मेग लैनिंग (सी), सोफिया डंकले, ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, माइया बाउचर, राइस मैककेना, निकोल फाल्टम (डब्ल्यूके), किम गर्थ, साशा मोलोनी, सोफी डे, मिल्ली इलिंगवर्थ

संभावित बेस्ट परफॉर्मर

संभावित बेस्ट बल्लेबाज

मेग लैनिंग (मेलबर्न स्टार्स)

मेग लैनिंग ने पहले मैच में सिडनी के खिलाफ 34 गेंदों में 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली, और इस दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया। मेग लैनिंग इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स पर भारी पड़ सकती हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज

मेगन शुट्ट (एडिलेड स्ट्राइकर्स)

अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सीमर मेगन शुट्ट पिछले साल WBBL में 15 मैचों में 27 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजी थी। मेलबर्न स्टार्स के लिए मेगन शुट्ट का सामना करना मुश्किल होगा, खासकर नई गेंद से और पावरप्ले में मेग लैनिंग के साथ उनकी लड़ाई देखने लायक होगी।

मैच प्रेडिक्शन: एडिलेड स्ट्राइकर्स जीतेगी

अगर एडिलेड स्ट्राइकर्स टॉस जीती है और पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 से 170 के बीच रन बनाती है, तो उनकी जीत निश्चित है। वहीं अगर मेलबॉर्न स्टार्स टॉस जीतती है और पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 से 175 के बीच रन बनाती है, तो फिर वे यह मैच जीत सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?