WBBL 2023: मेलबर्न स्टार्स से बचकर रहना बाकी टीमें, इंग्लैंड की इस धाकड़ बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी ने किया साइन - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2023: मेलबर्न स्टार्स से बचकर रहना बाकी टीमें, इंग्लैंड की इस धाकड़ बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी ने किया साइन

सोफिया डंकले के मेलबर्न स्टार्स से जुड़ने के बाद टीम अब और भी मजबूत हो गई है।

Sophia Dunkley
Sophia Dunkley (Photo by Jan Kruger-IDI/IDI via Getty Images)

महिला बिग बैश लीग के आगामी सत्र में मेलबर्न स्टार्स ने इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, सोफिया डंकले उन 6 क्रिकेटर्स में शामिल है जिन्होंने विदेशी ड्राफ्ट में भाग लिए बिना टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है।

सोफिया डंकले के मेलबर्न स्टार्स से जुड़ने के बाद टीम अब और भी मजबूत हो गई है। तमाम फैंस भी इस बात से खुश है कि सोफिया डंकले आगामी सीजन में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलती हुई नजर आएगी।

बता दें, इंग्लिश कोच जोनाथन बैटी की कोचिंग में सोफिया डंकले मेलबर्न स्टार्स से जुड़ेंगी। इससे पहले मेलबर्न स्टार्स ने एलिस कैप्सी और मैया बाउचर को अपनी टीम में शामिल किया था। अब आगामी संस्करण में सोफिया डंकले को फ्रेंचाइजी ने साइन कर अपनी टीम को और भी मजबूत कर दिया है।

यह भी पढ़े: शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, मैच के बाद जमकर निकाला गुस्सा

सोफिया डंकले के अलावा सूजी बेट्स सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी जबकि लिजेल ली वापस होबार्ट हरिकेनस से जुड़ेंगी। इसके साथ ही और भी खिलाड़ियों को इस शानदार टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है।

एमी जोन्स को पर्थ स्कॉरचर्स ने किया साइन

रिपोर्ट के मुताबिक बेहतरीन खिलाड़ी एमी जोन्स आगामी सत्र में पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी। उनके अलावा टैमी ब्यूमोंट को मेलबर्न रेनेगेड्स ने साइन किया है। मिग्नन डु प्रीज़ ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट इस बार पहले से और भी ज्यादा बेहतर होने वाला है।

कई बड़े खिलाड़ियों को पहली बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा। तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि यह सभी खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। डंकले ने इंग्लैंड की ओर से अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब आगामी टूर्नामेंट में भी वो अपने इसी अच्छे फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?