WI vs IND: काश मैं मुकाबले को खत्म कर पाता: तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
हम लोग हमेशा आपस में बात करते हैं कि अगर कोई खिलाड़ी सेट है और 14-15 ओवर्स खेल चुका है और जीत के लिए बस 20-30 रन और चाहिए तो उसी को मुकाबले को खत्म करना चाहिए: सूर्यकुमार यादव
अद्यतन - अगस्त 3, 2022 6:17 अपराह्न

2 अगस्त को खेले जा चुके तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देकर 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर काइल मेयर्स ने 50 गेंदों में 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में भारत ने 165 रन का लक्ष्य 19 ओवर में ही बना लिया। टीम की ओर से आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रनो की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड से भी नवाजा गया।
मैं काफी दुखी हूं कि मैच को खत्म नहीं कर पाया: सूर्यकुमार यादव
BCCI के टि्वटर हैंडल में एक वीडियो को पोस्ट किया गया है जिसमें इशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव अपने विकेट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘मुझे काफी बुरा लग रहा है कि मैं मुकाबले को खत्म नहीं कर पाया।
Of special knock, learnings & an anecdote 💪 😃
𝗗𝗼 𝗡𝗼𝘁 𝗠𝗶𝘀𝘀 as @surya_14kumar shares it all in this post-match chat with @ishankishan51 after #TeamIndia's win at St. Kitts. 👌 👌 – By @28anand
Full interview 🎥 🔽 #WIvINDhttps://t.co/frYJceblLl pic.twitter.com/5QSYA1ASaJ
— BCCI (@BCCI) August 3, 2022
क्योंकि हम लोग हमेशा आपस में बात करते हैं कि अगर कोई खिलाड़ी सेट है और 14-15 ओवर्स खेल चुका है और जीत के लिए बस 20-30 रन और चाहिए तो उसी को मुकाबले को खत्म करना चाहिए। मैं अगले मुकाबले में फिर से कोशिश करूंगा और अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा।
सूर्यकुमार यादव ने हर मुकाबले से पहले अपनी मानसिकता के बारे में बात की
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि, ‘एक बड़े ही दिग्गज क्रिकेटर ने मुझसे कहा था कि जब आप बड़ा स्कोर बनाते हैं तो आपको उस रात को खूब मजा करना चाहिए, लेकिन जब आप अगले दिन सो कर उठे तो आपको अपनी शुरुआत फिर से 0 से करनी चाहिए। क्योंकि आप अपनी पारी की शुरुआत 0 से करते हैं, ना ही 70 से और ना ही 100 से। मानसिकता वही रहनी चाहिए लेकिन स्थिति को देखकर खेलना चाहिए।
बता दें, अभी तक हुए तीन टी-20 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव ने 37 के औसत से 111 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम यादव से आने वाले 2 मुकाबलों में भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।