राहुल द्रविड़ ने आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में भारतीय टीम के संयोजन को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

राहुल द्रविड़ ने आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में भारतीय टीम के संयोजन को लेकर दिया बड़ा बयान

राहुल द्रविड़ ने कहा वे सभी खिलाड़ियों के बैक-अप को तैयार करने के साथ-साथ व्यक्तिगत कार्यभार को भी संतुलित करना चाहते है।

Rahul Dravid. (Photo Source: BCCI)
Rahul Dravid. (Photo Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के संयोजन और टीम की तैयारियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

भारत की आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए तैयारी जोरो-शोरो से शुरू है। वेस्टइंडीज पर घरेलू वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जबरदस्त जीत के बाद, टीम इंडिया श्रीलंका की तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेजबानी करने जा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के स्क्वाड की तस्वीर है साफ

श्रीलंका सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को टीम के संयोजन को लेकर और स्पष्टता मिलेगी। हालांकि, राहुल द्रविड़ ने कहा वह और कप्तान रोहित शर्मा आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया के टीम संयोजन या चुनिंदा खिलाड़ियों के स्क्वाड को लेकर काफी हद तक स्पष्ट है।

राहुल द्रविड़ ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया: “मुझे लगता है कि मेरे, रोहित शर्मा, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम संयोजन को लेकर स्पष्ट तस्वीर है। मुझे नहीं लगता कि इसका कोई तय फॉर्मूला है, लेकिन हम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिये संयोजन और संतुलन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। हम इसी के इर्द-गिर्द टीम को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के कार्यभार को संतुलित कर रहे हैं।“

भारतीय कोच ने आगे कहा ऑस्ट्रेलिया की शर्तें और परिस्थिति को देखते हुए भारत को किस तरह के कौशल की जरूरत है, उसे लेकर उनकी राय स्पष्ट है और उसी के आधार पर वे आगे बढ़ रहे हैं। द्रविड़ ने कहा उन्होंने सिलेक्शन के लिए कोई निश्चित मानदंड तय नहीं किए हैं, लेकिन वे सभी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम में जगह पाने के लिए उचित मौका देना चाहते हैं।

राहुल द्रविड़ देना चाहते हैं सभी को उचित अवसर

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर जैसे मौजूद नहीं थे। कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया था, वहीं कुछ चोटिल थे। इस पूरी प्रक्रिया पर राहुल द्रविड़ ने कहा टीम सभी खिलाड़ियों के बैक-अप को तैयार करने के साथ-साथ वे व्यक्तिगत कार्यभार को भी संतुलित करना चाहते है।

राहुल द्रविड़ ने अंत में कहा उन्हें नहीं लगता कि इसकी कोई समय सीमा है जब आप यह कह सको कि यह टीम तय है, और वे स्वयं को केवल 15 खिलाड़ियों तक सीमित नहीं करना चाहते हैं। कोच ने कहा वे सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब वे टी-20 वर्ल्ड कप 202  खेलने के लिये जाएं तो उनके कुछ खिलाड़ियों को कम से कम 10-15-20 मैचों का अनुभव हो, और वे तय कर पाए कि ये टीम होगी टूर्नामेंट के लिए। टीम ‘बैक अप’ विकल्पों को लेकर बहुत सक्रीय हैं।

close whatsapp