कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हमारी टीम का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतने पर होगा – स्मृति मंधाना
भारत के साथ उनके ग्रुप में बारबाडोस, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टीम भी है।
अद्यतन - Jul 22, 2022 3:59 pm

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने एक बयान में आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को लेकर कहा कि कि भारतीय महिला टीम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनकी निगाहें गोल्ड को जीतने पर हैं।
बता दें, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है और यह टूर्नामेंट बर्मिंघम में खेला जाएगा। मंधाना ने इस बात पर हामी भरी है कि राष्ट्रमंडल खेलों में उनको खेलना का अनुभव बिल्कुल नहीं है लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगी और भारतीय टीम अपने नाम करेगी।
BCCI महिला टि्वटर हैंडल में एक वीडियो अपलोड की गई है जिसमें मंधाना कह रही हैं कि लड़कियां काफी उत्साहित हैं। हम सब ने राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक को देखा है इसलिए हम सब इस भावना को जानते हैं। जब राष्ट्रीय गान सुनते हैं और भारतीय झंडा ऊपर जाता है तो उस भावना का एक अलग ही मोल होता है। हमारी निगाहें सिर्फ गोल्ड पर हैं और हम उसे जरूर जीतेंगे।
💬 💬 We are aiming for Gold Medal at the Commonwealth Games: #TeamIndia vice-captain @mandhana_smriti. 👍 👍#B2022 pic.twitter.com/7Tsovu3Y12
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 22, 2022
जब नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था तब रोंगटे खड़े हो गए थे: स्मृति मंधाना
भारतीय महिला टीम की उप कप्तान ने उस समय को याद किया जब भारत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड पदक जीता था। उनका मानना है कि भारतीय महिला टीम उस भावना को एक बार फिर से वापस लाने को तैयार है। भारत के साथ उनके ग्रुप में बारबाडोस, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टीम भी है। स्मृति ने आगे कहा कि, ‘मेरे सच में रोंगटे खड़े हो गए थे जब नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय झंडा ऊपर गया और पीछे राष्ट्रगान बज रहा था।
हमें काफी समय पहले से पता है कि हमारे ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें हैं इसलिए हमने उन सभी के लिए योजनाएं बना रखी हैं। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस के खिलाफ हम अपनी योजनाओं के तहत खेलेंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को खेलेगी।
राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, हरलीन देओल और स्नेह राणा।