'हर परिस्थिति में हमारी टीम खेलेगी आक्रामक क्रिकेट'- ब्रेंडन मैकुलम ने दी सभी टीमों को चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हर परिस्थिति में हमारी टीम खेलेगी आक्रामक क्रिकेट’- ब्रेंडन मैकुलम ने दी सभी टीमों को चेतावनी

हमारे लिए असली चुनौती तब होगी जब हम विदेशी परिस्थिति में मुकाबला खेलेंगे- ब्रैंडन मैकुलम

Ben Stokes and Brendon McCullum (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Ben Stokes and Brendon McCullum (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम सिर्फ अपने घर पर ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाकर इसी तरह से आक्रामक क्रिकेट खेलेगी और मुकाबले जीतेगी। बता दें कि, हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वहीं बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया था।

बेन स्टोक्स के कप्तान और मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने अभी तक कुल 4 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और उन्होंने चारों में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। वहीं भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबले को भी इंग्लैंड ने अपने नाम किया था।

अभी काम पूरा नहीं हुआ है: ब्रैंडन मैकुलम

इंग्लैंड के खेल में पहले से काफी बदलाव देखने को मिला है। टीम अब काफी आक्रमक क्रिकेट खेल रही है और इसका परिणाम भी उनके हक में गया है। इससे पहले पिछले कुछ महीनों में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिस वजह से जो रूट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। टीम का प्रदर्शन पहले से काफी अच्छा होता दिखा है।

ब्रैंडन मैकुलम ने ‘SENZ ब्रेकफास्ट’ के हवाले से कहा कि, ‘सबसे पहली चीज अभी काम पूरा नहीं हुआ है। हम लोगों ने पिछले 1 महीने में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और उसका रिजल्ट सभी के सामने है। टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमें इसी प्रदर्शन को आगे ले जाना है। हमारे खेलने का नया स्टाइल सभी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। हम लोगों ने अभी तक जितने मुकाबले भी खेले हैं वो अपने घर में खेले हैं। हमारे लिए असली चुनौती तब होगी जब हम विदेशों में जाकर मुकाबले खेलेंगे।’

जिस तरह की कंडीशन उस तरह का खेल: ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक इंग्लैंड ने अपने घर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अभी तक चारों टेस्ट मुकाबले अपने नाम किए हैं। हालांकि मैकुलम का यह भी मानना है कि जब तक टीम घर से बाहर मुकाबले नहीं खेलेगी तब तक उन्हें बाकी जगहों की कंडीशंस के बारे में पता नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि, ‘दुनिया भर में तमाम क्रिकेट ग्राउंड है और हर ग्राउंड की कंडीशन काफी अलग होती है। जब तक हम विदेशों में जाकर मुकाबले नहीं खेलेंगे तब तक हमें वहां के कंडीशंस के बारे में पता नहीं चलेगा। जिस तरह की कंडीशन होगी उस तरह से हम क्रिकेट खेलेंगे। बता दें, इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर पर होगा। दोनों टीमों के बीच अगस्त में तीन टेस्ट मुकाबले खेला जाएगा।

close whatsapp