CT2025: "भारत की तुलना में हम कमजोर हैं", शाहिद अफरीदी ने 23 फरवरी को होने वाले रोमांचक मैच से पहले दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025: “भारत की तुलना में हम कमजोर हैं”, शाहिद अफरीदी ने 23 फरवरी को होने वाले रोमांचक मैच से पहले दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

Shahid Afridi (Image Credit- Twitter X)
Shahid Afridi (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतना दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, आगामी मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम को लेकर कहा है कि भारत के पास ज्यादा मैच विनर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी खिलाड़ियों के पास यह काबिलियत है कि वह शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अफरीदी ने जिओस्टार पर कहा कि, ‘अगर हम मैच विनर की बात करें तो भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा मैच विनर खिलाड़ी हैं। मैच विनर वह होता है जो आपको अकेले अपने दम पर मुकाबला जिता सकता है। इस समय पाकिस्तान में ऐसे खिलाड़ी नहीं है। भारत का मिडिल और निचला क्रम काफी मजबूत है। यही वजह है कि टीम लगातार मैच जीत रही है। हमने काफी लंबे समय तक खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन कोई भी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाया।

कुछ मैच में हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार जबरदस्त बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान टीम में इस समय नहीं है। हम लोग भारत से थोड़े से कमजोर हैं। टीम इंडिया का लाइनअप मजबूत है। उनके लिए सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’

परिस्थिति को समझना बहुत ही जरूरी है: युवराज सिंह

इसी शो पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यहां पाकिस्तान को ज्यादा मदद मिलेगी क्योंकि दुबई उनका बेस रहा है। पाकिस्तान टीम ने यहां काफी क्रिकेट खेला है और उन्हें यहां की परिस्थिति के बारे में भी अच्छी तरह से पता है।

धीमी विकेट पर भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ है और स्पिनर्स के खिलाफ भी वह घातक साबित हो सकते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के पास भी कुछ मैच विनर हैं। एक खिलाड़ी मैच को आपसे दूर ले जा सकता है। टीम इंडिया को परिस्थिति को समझकर खेल खेलना होगा।’

close whatsapp