राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के संयोजन पर बात की - क्रिकट्रैकर हिंदी

राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के संयोजन पर बात की

राहुल द्रविड़ अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर भी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं है।

Rahul Dravid (Image Source: BCCI)
Rahul Dravid (Image Source: BCCI)

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले चयनित टीम की ताकत और कौशल से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा वह इस समय अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर भी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं है, और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के पास वह सब कुछ है जिसकी उन्हें तलाश थी।

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह इस समय पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हो गए हैं, जबकि हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन पहले ही चिंता का विषय बना हुआ है, ऐसे में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ना जायज है।

राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के संयोजन पर बात की

राहुल द्रविड़ ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा: “हम किस तरह का संयोजन चाहते हैं और किस तरह के खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में रखना चाहते हैं, इसे लेकर हम बहुत स्पष्ट हैं। आप अपने तय संयोजन का कई महीने पहले से ट्रायल नहीं कर सकते, आपको पता नहीं चलेगा कि वह कैसे प्रदर्शन करने वाले है। लेकिन हां, हम अपने संयोजन में जिस प्रकार के कौशल चाहते हैं, उसके बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं। इस समय मेरे लिए आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हमे किस तरह की टीम चुनना चाहते है, यह पता लगाना बहुत ज्यादा जरुरी हैं।”

भारत के मुख्य कोच ने आगे कहा: “हम अलग-अलग तरह के गेंदबाजों और बल्लेबाजों में कौशल की तलाश कर रहे थे। मैं बहुत ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि हम अपने संयोजन के बारे में हमेशा से बहुत स्पष्ट रहे हैं, और मुझे लगता है कि काफी हद तक हमें जो चाहिए था हम उसे हासिल करने में कामयाब रहे।”

राहुल द्रविड़ ने अंत में हर्षल पटेल के संघर्ष पर बात करते हुए कहा: “हर्षल सच में मानसिक रूप से मजबूत और एक शानदार क्रिकेटर हैं। यदि आप पिछले दो वर्षों में उनके प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया हैं। वह इस समय अच्छी तैयारी कर रहा है, और काफी कठिन अभ्यास कर रहा है। उन्होंने चोट से अभी-अभी वापसी की है, इसलिए लय में आने में समय लग सकता हैं, वह कुछ दिनों में फिर से अच्छा प्रदर्शन करने लगेंगे।”

close whatsapp