WTC फाइनल: सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलने वाला बल्लेबाज अब टीम इंडिया को उनकी गलतियां बता रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल: सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलने वाला बल्लेबाज अब टीम इंडिया को उनकी गलतियां बता रहा है

आकाश चोपड़ा ने बताया कि, हमें पता है गलती कहां है, भारत का हार का कारण गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज हैं।

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रालिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने  भारत को 209 रनों से हरा WTC का ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। वहीं इस हार के साथ ही टीम इंडिया की आलोचनाएं होनी शुरू हो गई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी बहरतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

हमें पता है गलती कहां हुई है- आकाश चोपड़ा 

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया कि, हमें पता है गलती कहां है। भारत का हार का कारण गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज हैं। उन्हें 400 स्कोर करना चाहिए था। दरअसल उन्होंने कहा कि, हम जानते हैं समस्या कहां है। दरअसल समस्या गेंदबाजी नहीं है। आप कहेंगे कि आपने 470 रन दिए और आप कैसे कह सकते हैं कि यह गेंदबाजों की नहीं बल्लेबाजों की गलती है? बल्लेबाजी क्या कर सकती है?

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, बल्लेबाज 400 रन बनाएंगे और टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करेंगे। इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने बताया कि पिछले दस सालों में भारत का टेस्ट क्रिकेट में एशिया के बाहर अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं आपको सिर्फ एक आंकड़ा बताऊंगा और इसे निष्पक्ष रूप से सोचने की कोशिश करूंगा। दरअसल भारत ने पिछले पांच सालों में एशिया के बाहर 27 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 10 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है, साथ ही 14 टेस्ट मैच हारे हैं और 3 मैच ड्रा रहे हैं। दरअसल 27 मैच में से 10 मैच में जीत हासिल करना बुरा नतीजा नहीं है क्योंकि पहले हम इतना नहीं जीतते थे।

close whatsapp