'मैंने भी अपना काम किया और बड़ी...'- CSK के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद सिकंदर रजा का बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने भी अपना काम किया और बड़ी…’- CSK के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद सिकंदर रजा का बड़ा खुलासा

सिकंदर रजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 गेंदो में 13 रनों की पारी खेली।

Sikander Raza (Photo Source: BCCI/IPL)
Sikander Raza (Photo Source: BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवॉन कॉनवे के 92 रनों की नाबाद पारी के दम पर 200 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स लियम लिविंगस्टोन के 40 रन और सैम करन के 29 रनों की पारी के चलते रन चेज में थी।

लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने अहम मौके पर विकेट गंवा दिया। पंजाब किंग्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी। फाइनल गेंद पर सिकंदर रजा और शाहरूख खान तीन रन भागने में कामयाब रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत को लेकर सिकंदर रजा ने बड़ा बयान दिया है।

हमने दौड़कर यह मैच जीता- सिकंदर रजा

सिकंदर रजा ने 7 गेंदो में 13 रनों की फिनिशिंग पारी खेली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान सिकंदर रजा ने 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट भी अपने नाम किया था। जीत के बाद सिकंदर रजा ने बात करते हुए कहा, ‘हमने दौड़कर यह मैच जीता है। मुझे लगता है कि लिविंगस्टोन ने हमारे लिए खेल बदल दिया और जिसके बाद हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा।’

सिकंदर रजा ने आगे कहा, ‘जितेश ने अपना काम किया। मैंने भी अपना काम किया और बड़ी बाउंड्री को अपना निशाना बनाया। चौका-छक्का मारने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी।’

हम बस एक बाउंड्री से दूर हैं- सिकंदर रजा

फाइनल गेंद से पहले टीम में हुए ड्रामे को लेकर सिकंदर रजा ने खुलासा करते हुए बताया कि टीम मैनेजमेंट शाहरूख खान की जगह किसी और को भेजना चाहती थी। सिकंदर रजा ने आगे बात करते हुए बताया, ‘मैं ड्रेसिंग रूम में चल रही ढेर सारी बातों को देख रहा था लेकिन कोई अनुमान नहीं था कि क्या चल रहा है।’

‘शायद यह किसी और को भेजने के बारे में था मुझे नहीं पता। लेकिन हमने कहा कि हम बस (फाइनल ओवर) में एक बाउंड्री से दूर हैं। अगर हमें वह नहीं मिलता है तो हमें अच्छे से भाग लेंगे।’ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने सीजन की पांचवी जीत दर्ज कर ली है। टीम 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर हैं।

close whatsapp