आईपीएल 2023: वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ ने छुए एमएस धोनी के पैर, तो माही गेस्चर ने जीता करोड़ों फैंस का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ ने छुए एमएस धोनी के पैर, तो माही गेस्चर ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

इस समय CSK आईपीएल 2023 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। 

MS Dhoni (Image Source: Twitter)
MS Dhoni (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 12वां मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया।

इस एकतरफा आईपीएल 2023 मुकाबले में एमएस धोनी की येलो आर्मी ने रोहित शर्मा की पलटन को सात विकेट से मात देकर अंतकालिका में टॉप-5 में जगह बना ली है। इस MI vs CSK मैच के दौरान धोनी पूरे समय स्पॉटलाइट में रहे, चाहे फिर सूर्यकुमार यादव के विकेट को लेकर हो, या फिर वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के लिए लगे नारों के लिए हो। इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान के लिए वानखेड़े स्टेडियम के एक ग्राउंडस्टाफ के गेस्चर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।

धोनी ने अपने करियर में शोहरत, दौलत, इज्जत, और सम्मान सबकुछ हासिल किया है, और इसकी ताजा मिसाल वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली जब वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने एमएस धोनी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया, जिसकी एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

यहां देखिए वो वायरल तस्वीर –

जिसके बाद धोनी ने सभी ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाई।

यह पहली बार नहीं है जब कोई व्यक्ति क्रिकेट के मैदान पर धोनी के पैर छूते हुए नजर आया हो। हाल ही में प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भी आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान धोनी के पैर छुए थे। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज के खेल के दिनों के दौरान भी कई बार दर्शक दिग्गज क्रिकेटर से आशीर्वाद लेने के लिए मैदान में आ जाया करते थे।

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2023 के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी थी, जिसके बाद धोनी की टीम ने टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की और अपने अगले दोनों मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस, के खिलाफ जीते। आईपीएल 2023 में CSK का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 12 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है। इस समय CSK आईपीएल 2023 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

close whatsapp