आखिर क्यों अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा 'We Yellove You Jadeja' - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ‘We Yellove You Jadeja’

जडेजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ हैरान करने वाले संदेश लिखे थे।

Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

9 जुलाई 2022 को रवींद्र जडेजा का नाम अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था। दरअसल उन्होंने उस दिन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े अपने सभी पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिए थे। उसके बाद फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच दरार आ गई और दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

जडेजा सीएसके के साथ एक दशक से जुड़े हुए हैं और उनकी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। आईपीएल 2022 से पहले, उन्होंने एमएस धोनी की जगह कप्तानी का कार्यभार भी संभाला। जडेजा के लिए उनकी कप्तानी का कार्यकाल सही नहीं रहा और टीम को शुरुआती कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने धोनी को फिर से कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया।

जैसे ही धोनी ने पदभार संभाला, जडेजा चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए। ऑलराउंडर ने तब से अपने आईपीएल कार्यकाल को लेकर शायद ही कुछ बोला हो। लेकिन जब से जडेजा ने पोस्ट डिलीट किया है उसके बाद से यह विवाद और भी बड़ा हो गया है। हालांकि सीएसके ने फ्रैंचाइज़ी के साथ उनके अलग होने की खबरों का खंडन किया है लेकिन फैंस अभी भी इसको लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

हाल में जडेजा ने शेयर किया था एक इंस्टाग्राम रील

विशेष रूप से, 33 वर्षीय जडेजा ने 18 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ अजीबोगरीब बयान लिखे। इसके बाद यह मामला और भी गर्म हो गया। उन्होंने उस स्टोरी में लिखा था कि, ‘किसी के लिए या किसी भी चीज़ के लिए अपने स्वाभिमान को कम न करें। स्वाभिमान ही सब कुछ है।’ उनके इस स्टोरी को देखने के बाद एक बार फिर जडेजा का नाम ट्रेंड करने लगा।

चेन्नई सुपर किंग्स अन्य फ्रैंचाइजी की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और वे फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते रहते हैं, जब भी वे अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हैं या बड़ा हासिल करते हैं। इन सभी अफवाहों के बीच, सीएसके ने जडेजा का भी समर्थन किया है क्योंकि ऑलराउंडर ने हाल के दिनों में भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छे प्रदर्शन किए हैं।

जडेजा के उस इंस्टाग्राम स्टोरी को देख फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

 

https://twitter.com/RaviPatil8055/status/1549445562084106240?s=20&t=D3sT2_WKSfyd2xp7O1dVXw

close whatsapp