आईपीएल के 12वें मुंबई बनाम चेन्नई मैच में रहाणे की तूफानी पारी की बदौलत सीएसके ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है।

इस मैच में एक बार फिर से फैंस को पता चला है कि आखिर क्यों DRS को Dhoni Review System कहते हैं।

मुंबई की पारी के 8वें ओवर में मिचेल सेंटनर की लेंग स्टंम्प के बाहर की ओर जाती हुई गेंद को सूर्यकुमार यादव ने स्वीप मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे धोनी के दस्तानों में गई।

इसके बाद धोनी के कैच की अपील को ऑनफील्ड अंपायर ने ठुकरा दिया, तो धोनी ने बिना कोई समय गवाए रिव्यू की मांग की।

तो वहीं रिव्यू में साफ तौर पर पता चला कि बल्ले से एज लगी और सूर्यकुमार यादव आउट है। तो वहीं इसके बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

दूसरी ओर इसके बाद ट्विटर पर Dhoni Review System ट्रेंड होने लगा था।