मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 33 साल पुराना रिकॉर्ड

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-ए के खिलाफ पहली पारी में मुशीर खान ने 181 रनों की पारी खेली।

टूर्नामेंट में इंडिया-बी के लिए खेलते हुए मुशीर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

मुशीर, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए दलीप ट्रॉफी डेब्यू में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन के लिए ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू पर 159 रन बनाए थे। 

लिस्ट में बाबा अपराजीत पहले नंबर हैं, उन्होंने 2013 में साउथ जोन के लिए 212 बनाए थे। 

दूसरे नंबर पर यश धुल हैं, 2022 में उन्होंने नार्थ जोन के लिए 193 रनों की पारी खेली थी।

विराट कोहली ने पिछले 12 महीनों में कमाए 8 अरब से ज्यादा पैसे