Ashes 2023: एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद Brendon McCullum ने बैजबॉल अप्रोच पर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद Brendon McCullum ने बैजबॉल अप्रोच पर दिया बड़ा बयान

क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी पुरानी/रूढ़िवादी अप्रोच पर कायम रहेगा?

Brendon McCullum. (Image Source: Getty Images)
Brendon McCullum. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी Ashes 2023 के पहले टेस्ट में दो विकेट की हार के बाद जोर देकर कहा कि वे इस टेस्ट सीरीज में अपनी बैजबॉल अप्रोच जारी रखेंगे।

अब, इंग्लैंड के मुख्य कोच Brendon McCullum ने बेन स्टोक्स का समर्थन करते हुए कहा कि मेजबान टीम एशेज 2023 के शेष टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और कठोरता से खेलेगी। ब्रेंडन मैकुलम ने यह भी कहा जिस तरह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में खेला, उन्हें अपने प्लेयर्स पर गर्व है, और हार-जीत तो खेल में लगी रहती है।

मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है: ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम ने पहले टेस्ट मैच के बाद कहा, ‘हम ऑस्ट्रेलिया को लेकर चिंतित नहीं हैं, और मुझे इस बात का थोड़ा सा अंदाजा था कि वे कुछ इसी तरह से हम पर अटैक करने की कोशिश कर सकते हैं, और अब हमारी आक्रामक अप्रोच को लेकर बहस करना कठिन है क्योंकि उन्होंने टेस्ट मैच जीत लिया है, है ना? मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी रूढ़िवादी रणनीति पर मजबूती से कायम रहेंगे, जो हमारे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम थोड़ा और कठोर क्रिकेट खेलने वाले हैं।

यहां पढ़िए: पहले Ashes 2023 टेस्ट के दौरान ओली रॉबिंसन को उस्मान ख्वाजा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुझे लगता है कि हमारी यह अप्रोच एशेज 2023 के अगले टेस्ट मैचों को बहुत मनोरंजक बना देगी। अगर पहले मैच की बात करूं, तो जाहिर तौर पर हम मैच जीतना चाहते। लेकिन जिस तरह से हमने खेला, मुझे लगता है कि यही हमारी बैजबॉल स्टाइल है, और ये इसकी पुष्टि करता है। अगर हमें पिच से थोड़ा और सपोर्ट मिलता या फिर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव डालने का मौका मिलता, तो शायद हम विजेता होते।

खैर, ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, उन्होंने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। कुछ चीजें कभी-कभी हमारे हिसाब से नहीं होतीं हैं, हार-जीत तो खेल में लगी रहती है, यह खेल का नेचर है, लेकिन कप्तान और मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारी यह अप्रोच हमें अपना सबसे बड़ा मौका देती है।’

close whatsapp