IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

शाई होप ने जारी टी20 सीरीज में दूसरा शतक लगाया

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप की कप्तानी शतकीय पारी के दम पर, मेजबान भारत के सामने जीत के लिए 248 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।

होप ने कैरेबियाई पारी के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर, पांच मैचों की टी20 सीरीज में दूसरा शतक पूरा किया। होप ने 50 गेंदों में 4 चौके व 9 छक्कों की मदद से 102* रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही अब वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने आए शाई होप ने 102* रनों की नाबाद पारी खेली, तो शेरफन रदरफोर्ड 26 गेंदों में 49* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ज्वेल एंड्रयू ने 21, शिमरॉन हेटमायर ने 33 और रोवमैन पॉवेल ने 24 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि भारत वेस्टइंडीज से मिले 248 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज (WI): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ

ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ी खबर, भारतीय टीम में सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है मौका, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाया था दम

close whatsapp