IND vs WI: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

IND vs WI: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आज 11 अक्टूबर, रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरी बार टाॅस जीतते हुए, गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने बदलाव किए हैं। वेस्टइंडीज ने दो बदलाव किए हैं। रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन की जगह क्यूटिन सैपसन और कीमो पाॅल को मौका मिला है। मेजबान भारत ने भी दो बदलाव किए हैं। भारतीय मैनजमेंट ने शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को खिलाने का फैसला किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज (WI): शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्डे, क्यूटिन सैपसन, कीमो पाॅल

होल्कर स्टेडियम, इंदौर: पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम के पिच के मिजाज के बारे में आपको बताएं तो यह पिच पूरी तरह से सपाट और बैटिंग-फ्रेंडली होती है, जिस पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। साथ ही यहां की पिच पर गेंद का उछाल काफी समान (Even bounce) रहता है, जिससे बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के शॉट्स खेलते हैं। मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

होल्कर स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री काफी छोटी (करीब 56 मीटर) हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां चौकों और छक्कों की बरसात होती है। इसके अलावा यहां की आउटफील्ड भारत के सबसे तेज आउटफील्ड्स में गिनी जाती है, जिससे हल्का सा शॉट भी सीधे बाउंड्री पार पहुंच जाता है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से हल्की सी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों के लिए यहां काफी संघर्ष करना पड़ता है। टाॅस जीतकर कप्तान यहां पर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  34
भारत ने जीते 22
वेस्टइंडीज ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  9 अक्टूबर, 2026 (वेस्टइंडीज ने जीता)

ये भी पढ़ें – AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

close whatsapp