भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जल्दबाजी में वेस्टइंडीज ने किया अपनी टीम का ऐलान
टी-20 सीरीज के लिए निकोलस पूरन को कप्तान रोवमन पॉवेल को उप-कप्तान बनाया गया है।
अद्यतन - जुलाई 29, 2022 10:45 पूर्वाह्न

29 जुलाई से वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है और इसके लिए विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले टीम का ऐलान किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए एक मजबूत 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद वेस्टइंडीज इसी टीम के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगा।
टी-20 सीरीज के लिए शिमरन हेटमायर की टीम में हुई है वापसी
भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए विंडीज टीम में शिमरोन हेटमायर की भी वापसी हुई है। भारत के खिलाफ पहले तीन मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। पहला मैच तरौबा में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता इस स्टेडियम में खेले जाने वाला यह पहला मैच होगा। दूसरा और तीसरा मैच वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला जाएगा और अंतिम दो मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड के रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।
इस सीरीज के लिए निकोलस पूरन को कप्तान और रोवमन पॉवेल को उपकप्तान नियुक किया गया है। इस टीम में शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स और हेटमायर जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। हेटमायर जो वेस्टइंडीज के लिए एक मैच विनर हैं, वो वनडे सीरीज मिस करने के बाद आख़िरकार टी-20 सीरीज के लिए वापसी कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज की टीम ने इससे पहले अपना आखिरी टी-20 सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम किया था। इस टी-20 सीरीज के खत्म होने के ठीक बाद वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड का सामना करना है। उस सीरीज के सभी मैच सबिना पार्क में खेले जाएंगे। यह सीरीज बुधवार 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच खेली जाएगी।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम – निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, शामराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।