वेस्टइंडीज 2026 के होम सीजन में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की करेगा मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज 2026 के होम सीजन में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की करेगा मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल

श्रीलंका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगा वेस्टइंडीज

West Indies (Image credit Twitter - X)
West Indies (Image credit Twitter – X)
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अपने 2026 घरेलू सीजन को ‘WI OUTSIDE’ नाम दिया है। इस खास अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस को स्टेडियम तक लाना और वेस्टइंडीज टीम को समर्थन देना है। कैरेबियाई क्रिकेट हमेशा से अपने जोश, रंग और उत्साह के लिए जाना जाता है और CWI इसी माहौल को फिर से मैदानों में देखने की तैयारी कर रहा है।

वेस्टइंडीज की टीम इस घरेलू सीजन में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। यह सीजन 3 जून 2026 से शुरू होगा। इन दौरों में कुल चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिनमें श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो टेस्ट शामिल हैं। ये मुकाबले 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

तीनों टीमों में से सिर्फ श्रीलंका का दौरा ही ऐसा होगा, जिसमें तीनों फॉर्मेट खेले जाएंगे। श्रीलंका लगभग एक महीने तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वनडे और टी20 सीरीज जमैका के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क में होगी, जबकि टेस्ट मुकाबले एंटीगुआ और बारबुडा में खेले जाएंगे।

श्रीलंका सीरीज खत्म होने के कुछ दिन बाद न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

इसके बाद वेस्टइंडीज अपने घरेलू सीजन का अंत पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से करेगा। दोनों टेस्ट मुकाबले त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित किए जाएंगे।

CWI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डेहरिंग ने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की भावना, संस्कृति और गर्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि “WI OUTSIDE” एक ऐसा अभियान है, जो हर क्रिकेट प्रेमी को टीम के साथ जुड़ने और स्टेडियम में शानदार माहौल बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका 2026 का कार्यक्रम

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान
पहला वनडे 3 जून सबीना पार्क, जमैका
दूसरा वनडे 6 जून सबीना पार्क, जमैका
तीसरा वनडे 9 जून सबीना पार्क, जमैका
पहला T20I 11 जून सबीना पार्क, जमैका
दूसरा T20I 13 जून
सबीना पार्क, जमैका
तीसरा T20I 14 जून सबीना पार्क, जमैका
पहला टेस्ट 25 – 29 जून सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा
दूसरा टेस्ट 3 – 7 जून सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा

वेस्टइंडीज बनाम न्यूज़ीलैंड 2026 ODI शेड्यूल

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान
पहला वनडे 11 जुलाई गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
दूसरा वनडे 13 जुलाई गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
तीसरा वनडे 16 जुलाई गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
चौथा T20I 19 जुलाई केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
5वाँ ODI 21 जुलाई केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान 2026 टेस्ट शेड्यूल

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान
पहला टेस्ट 25 – 29 जुलाई ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
दूसरा टेस्ट 2 – 6 अगस्त क्वीन्स पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

close whatsapp