वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे, जाने कौनसी टीम इस मैच को कर सकती है अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे, जाने कौनसी टीम इस मैच को कर सकती है अपने नाम

3 दिसंबर को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

Eng vs WI (Pic Source-Twitter)
Eng vs WI (Pic Source-Twitter)

3 दिसंबर को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि इस सीरीज में टीम जबर्दस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को देखेंगी।

जोस बटलर भी कप्तान के रूप में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी करने में नाकाम रहे थे लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है और इस सीरीज के लिए उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। शाई होप की कप्तानी में टीम अपने घर में इस सीरीज को जरूर जीतना चाहेगी। शेरफेन रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही काफी लाभ मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच फ्लैट होती हुई नजर आ सकती है और बल्लेबाज इन पर अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे। जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो 300 रनों का आंकड़ा जरूर पार करना चाहेगी।

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में

दोनों टीमों के बीच अभी तक 102 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें वेस्टइंडीज ने 44 जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 52 मुकाबलों को अपने नाम किया है। 6 नो रिजल्ट रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 5 सितंबर 1973 में खेला गया था जबकि आखिरी मुकाबला 14 जून 2019 को हुआ था।

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज प्लेइंग XI:

शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, यानिक कैरिया, मैथ्यू फोर्ड, ओशेन थॉमस।

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जोस बटलर (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, फिल साल्ट, ओली पोप, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, सैम करन, ब्राइडन कार्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन।

इस मैच में संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

जोस बटलर (इंग्लैंड)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने 9 मुकाबलों में 15.33 के औसत से सिर्फ 138 रन बनाए थे। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में उनसे बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद लगाई जा सकती है। वो भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:

गस एटकिंसन (इंग्लैंड)

काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड में अच्छी गेंदबाजी करने के बाद गस एटकिंसन को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था। बता दें, गस एटकिंसन ने 14 फर्स्ट क्लास मुकाबले, दो लिस्ट ए मुकाबले, और 41 टी-20 मैच खेले हैं। इस वनडे सीरीज में उनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद लगाई जा सकती है।

पहले वनडे मैच की भविष्यवाणी: इंग्लैंड जीत सकता है मुकाबला

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?