रिद्धिमान साहा के साथ हुए व्यवहार को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता - ICA - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिद्धिमान साहा के साथ हुए व्यवहार को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता – ICA

रिद्धिमान साहा ने 19 फरवरी को ट्वीटर पर शेयर किये थे स्क्रीनशॉट।

Wriddhiman Saha (Image Source: AFP/Getty Images)
Wriddhiman Saha (Image Source: AFP/Getty Images)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा काफी समय से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों ने साहा को खासा परेशान किया है। पहले 19 फरवरी को श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गयी टीम में साहा का चयन ना होना। उसके बाद पत्रकार द्वारा साक्षात्कार को लेकर धमकी देना। मौजूदा समय में भारतीय खिलाड़ी चिंताओं से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

19 फरवरी को साहा ने ट्वीटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें एक पत्रकार उनको धमकी भरे संदेश भेजता नजर आ रहा है। पत्रकार द्वारा साहा को कहा गया कि वह उनका इंटरव्यू कभी नहीं लेगा और न ही यह अपमान वह सहेगा। हालंकि स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद प्रसंशकों ने साहा का समर्थन करना शुरू कर दिया। लेकिन क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर काफी हलचल मची हुई है।

क्रिकेट फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी रिद्धि का भरपूर समर्थन किया। वहीं दूसरी तरफ अब इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन (ICA) ने भी साहा के समर्थन में अपना बयान जारी किया है। ICA पत्रकार के खिलाफ शक्ति से पेश आया है। ICA के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने साफ कहा है कि मीडिया को सीमा पार नहीं करनी चाहिए।

“साहा के मामले में जो हुआ वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है”- अशोक मल्होत्रा

आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा कि “हम इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि मीडिया हमारे खेल और खिलाड़ियों दोनों के विकास में बहुत अहम रोल अदा करता है। लेकिन हमेशा एक सीमा रेखा होती है जिसे मीडिया को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। साहा के मामले में जो हुआ वह पूरी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है। आईसीए बोर्ड पत्रकार खिलाफ कड़े एक्शन की मांग करती है। हम संबंधित प्रेस संगठनों से भी इस मामले को उठाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि ऐसी चीजें दोबारा न हों।”

उन्होंने कहा “आईसीए का उद्देश्य हमारे क्रिकेटरों के कल्याण के लिए काम करना है। हम खिलाड़ियों के खिलाफ किसी से भी ऐसे अनुचित व्यवहार की अपेक्षा नहीं करते हैं। चाहे वह कोई पत्रकार हो या कोई और। हम साहा से गुजारिश करते हैं कि वह उस पत्रकार का नाम पब्लिक डोमेन में लेकर आएं।”

close whatsapp