शुभमन गिल की शतकीय पारी पर पार्थिव पटेल की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- उन्हें अपनी तकनीक का उपयोग करते देख मैं काफी प्रभावित हुआ
शुभमन गिल की शतकीय पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने की।
अद्यतन - May 16, 2023 5:27 pm

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के 62 वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत का सबसे बड़ा कारण शुभमन गिल की शतकीय पारी रही। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां इस पिच पर बाकि खिलाड़ी रन बनाने के लिए परेशान नजर आए वहां इसी पिच पर शुभमन गिल ने अपना आईपीएल का पहला शतक जड़ दिया।
उन्हें अपनी तकनीक का उपयोग करते देख मैं काफी प्रभावित हुआ- पार्थिव पटेल
बता दें शुभमन गिल की शतकीय पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने की। दरअसल जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, उन्हें अपनी तकनीक का उपयोग करते देख मैं काफी प्रभावित हुआ। सभी शॉट्स जो हमने देखें उन्होंने गेंद को अपने पास आने दिया।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल जब आप उछाल भरी पिच पर खेलते हैं तो आपको गेंद को अपने पास आने देना होता है। इससे आप गेंद को कंट्रोल करते हैं और फिर वहां आप हिट लगाते हैं जहां इसे लगाना चाहिए। जब वह सेट हो गए तो उन्होंने शतक बनाया। उन्होंने इस मैदान पर टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाएं हैं।
वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी आरपी सिंह ने भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, हम लेंथ की बात करते हैं, साथ ही यह कैसे पांच विकेट लेने में मदद कर सकता है। अगर आप gutter-length बॉल फेंक सकते हैं तो आपको वहां विकेट भी लेना चाहिए। कॉम्पीटीशन के इस लेवल पर पांच विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए खास होता है और यह इस सीजन सिर्फ दो बार हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि, जो चीज आपको खास बनाती है वह है आपका अनुभव। आप अपने अनुभव से बल्लेबाज को पढ़ सकते है और भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में ऐसा ही किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने हार्दिक पांड्या के कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह कुछ कारण से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन उनका हर खिलाड़ी टीम की सफलता में योगदान दे रहा है जो उनके लिए वाकई बहुत अच्छा है।