'Perspective'- विराट ने 'एक शब्द' में अपने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Perspective’- विराट ने ‘एक शब्द’ में अपने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

इंग्लैंड दौरे पर भी विराट कोहली नहीं कर पाए थे कुछ खास प्रदर्शन।

Virat Kohli. (Photo Source: Instagram/Virat.Kohli)
Virat Kohli. (Photo Source: Instagram/Virat.Kohli)

एक समय था जब विराट कोहली अकेले अपने दम पर भारतीय टीम को किसी भी मुकाबले में जीत दिलाते थे। टीम चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थिति में हो कोहली अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर लक्ष्य को आसान बना देते थे। सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही नहीं बल्कि टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में भी कोहली ने काफी शानदार पारियां खेली हैं।

हालांकि इस समय उनका बल्ला उनसे नाराज चल रहा है। बता दें, कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2019 में जड़ा था। उसके बाद से ही विराट कोहली के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि IPL में भी विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा

खराब फॉर्म के चलते ही उनको कई मुकाबलों में आराम दिया गया है। इंग्लैंड दौरे पर भी अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। कई लोग और विशेषज्ञों ने उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं। सब का यही कहना है कि विराट कोहली को थोड़े समय के लिए आराम करना चाहिए और मुकाबले नहीं खेलने चाहिए।

इस बीच 16 जुलाई विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। उस पोस्ट में लिखा हुआ है कि, ‘क्या होगा अगर मैं गिर गया? ओह, लेकिन डॉर्लिंग, क्या हुआ अगर तुम उड़ गए।’ यह फोटो एक वॉल आर्ट के सामने खीची गई है जिसमें दो पंख बने हुए हैं।

यहां देखिए विराट कोहली का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, ‘आप अपना क्रिकेट खेलें विराट कोहली। लोग केवल उसका सपना देख सकते हैं जो आपने क्रिकेट में कर दिखाया है। आपसे अच्छा बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं है।

तमाम लोगों ने विराट कोहली का दिया साथ

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेल रही है। इसमें अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। पहले वनडे मुकाबले में कोहली चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। क्रिकेट जगत के तमाम लोग विराट कोहली का साथ दे रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी विराट कोहली के सपोर्ट में ट्वीट किया था।

close whatsapp