ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा
अद्यतन - जुलाई 3, 2026 3:13 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। तो वहीं, अब जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई, शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनेचेस्टर मैदान पर खेला जाएगा।
हालांकि, टीम इंडिया ने दुनियाभर के मैदानों पर टी20 मैच खेले हैं। लेकिन मैनेचेस्टर के इस मैदान पर मैन इन ब्लू ने सिर्फ दो मैच ही खेले हैं। भले ही टीम इंडिया ने इस मैदान पर ज्यादा मैच ना खेले हों, लेकिन भारत ने यहां पर कुछ शानदार टी20 पल बिताए हैं।
इस मैदान पर भारत ने अपना पहला टी20 मैच साल 2011 में खेला था, जो पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के क्रिकेट करियर का पहला व आखिरी मैच साबित हुआ। इस मुकाबले में उन्होंने समित पटेल के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरीं थीं। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत था।
इसके बाद, इस मैदान पर लगभग 7 साल बाद टीम इंडिया ने अपना दूसरा मैच साल 2018 में खेला। इस मुकाबले में केएल राहुल ने एक यादगार शतक लगाया और भारत को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।
लेकिन इससे पहले पहली पारी में कुलदीप यादव ने पाँच विकेट लिए थे। हालांकि, भारत को इस मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। खैर, टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है।
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में भारत के T20I मैच
| कुल मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | नो रिजल्ट | सबसे पहला मैच | हालिया मैच |
| 2 | 1 | 1 | 0 | 31 अगस्त 2011 (हार) | 3 जुलाई 2018 (जीत) |
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में भारत के T20I मैच
| विरोधी टीम | तारीख | रिजल्ट | मार्जिन |
|---|---|---|---|
| इंग्लैंड | 31 अगस्त 2011 | हार | 6 विकेट |
| इंग्लैंड | 3 जुलाई 2018 | जीत | 8 विकेट |
(डाटा सोर्स: क्रिकइन्फो)