What is Legend 90 League 2025। क्या है लीजेंड 90 लीग 2025 टूर्नामेंट?

What is Legend 90 League 2025। क्या है लीजेंड 90 लीग 2025 टूर्नामेंट जिसमें खेलेंगे सुरेश रैना और शिखर धवन?

What is Legend 90 League 2025। लीजेंड 90 लीग की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है।

Legends 90 Official Logo (Photo Source: Instagram)
Legends 90 Official Logo (Photo Source: Instagram)

What is Legend 90 League 2025। लीजेंड 90 लीग 2025 का आयोजन 6 से 17 फरवरी तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में सात टीमें – बिग बॉयज, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, दुबई जायंट्स, गुजरात सैम्प आर्मी, दिल्ली रॉयल्स और राजस्थान किंग्स भाग लेंगी।

टूर्नामेंट में कुल 21 लीग मैच होंगे और उसके बाद टॉप की दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फॉर्मेट 90 -गेंद- प्रति साइड का टूर्नामेंट है। बता दें कि, टूर्नामेंट का पिछला संस्करण 8 से 19 मार्च, 2024 तक श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

पिछले साल के नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम को 15 ओवर (90 गेंद) फेंकने के लिए केवल पाँच गेंदबाजी का उपयोग करना होगा। जबकि प्रत्येक गेंदबाज के लिए तीन ओवर की सीमा है, उनमें से एक को एक अतिरिक्त ओवर फेंकने की अनुमति दी जा सकती है।

इसके अलावा, पारी के दौरान दो पावरप्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। गेंदबाजी पावरप्ले चौथे ओवर तक चलने की संभावना है। फिर, 10वें ओवर के बाद किसी भी समय बल्लेबाजी पावरप्ले का एक ओवर प्रभावी होगा।

लीजेंड 90 लीग 2025 में खेलेंगे यह क्रिकेटर्स (Cricketers playing in Legend 90 League 2025)

शिखर धवन, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी क्रमशः रॉयल्स, वॉरियर्स, सैम्प आर्मी और ग्लेडिएटर्स का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इसके अलावा, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और शाकिब अल हसन क्रमशः लीजेंड 90 लीग 2025 में बिग बॉयज़, किंग्स और जायंट्स का नेतृत्व करेंगे।

How to watch Legend 90 League 2025: ब्रॉडकास्टिंग कहां होगी

फैंस लीजेंड 90 लीग 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। लीग के डायरेक्टर शिववेन शर्मा ने बताया-

“हमें सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को लीजेंड 90 लीग का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर बनाकर बहुत खुशी हो रही है। यह पार्टनरशिप दुनिया भर के लाखों क्रिकेट फैंस के लिए लीग का रोमांच और उत्साह लेकर आएगी। टॉप प्लेयर्स, एक अद्वितीय 90-बॉल फॉर्मेट और गतिशील फ्रेंचाइजी के साथ, लीजेंड 90 लीग अविस्मरणीय क्रिकेट यादें बनाने का वादा करती है।”

close whatsapp