इस वीडियो के जरिए BCCI को, क्या दिखाने की कोशिश में लगे हैं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस वीडियो के जरिए BCCI को, क्या दिखाने की कोशिश में लगे हैं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर?

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने इंस्टाग्राम पर नई रील वीडियो की शेयर।

Venkatesh Iyer (Image Credit- Instagram)
Venkatesh Iyer (Image Credit- Instagram)

IPL में जिस तरह की धूम ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने मचाई थी, वैसे कुछ बड़ा कमाल वो टीम इंडिया के लिए नहीं कर पाए। साथ ही हार्दिक की टीम में वापसी के चलते भी इस खिलाड़ी की भारतीय टीम में जगह नहीं बन पाई, उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और ये खिलाड़ी लगातार खुद में सुधार लाने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहा है।

IPL में कमाल किया फिर भी वेंकटेश अय्यर को नहीं चुना गया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, इन सभी युवा खिलाड़ियों का IPL 2023 कमाल का गया था। तो दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर ने भी IPL 2023 में KKR के दमदार प्रदर्शन किया था और शतक भी लगाया था, लेकिन उनको इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया। अब ऐसा हो सकता है की आगे अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ होनी वाली टी20 सीरीज के लिए चुन लिया जाए।

वेंकटेश अय्यर के अभ्यास का गजब वीडियो देखा क्या?

*ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने इंस्टाग्राम पर नई रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करता हुआ आ रहा है नजर।
*पहले वेंकटेश अय्यर ने की नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी।
*बाद में ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काम करते हुए आया नजर।

इंस्टाग्राम पर वेंकटेश अय्यर ने ये रील वीडियो की है पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

कुछ दिनों पहले डांस करता नजर आया था ये खिलाड़ी

जब से ये ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए खेला है, उसके बाद से ही ये अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले अय्यर ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जहां इस वीडियो में वो डांस करते हुए नजर आ रहे थे। जहां ये डांस वीडियो उनके कुछ फैन्स को पसंद आया, तो कुछ फैन्स ने इस खिलाड़ी को काफी Troll कर दिया था।

डांस वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp