हार्दिक पांड्या को जब भी जिम्मेदारी दी जाती है तब वो एक अलग ही खिलाड़ी बन जाते है: रवि शास्त्री
IPL 2022 में GT ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था और वहा पर उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया और अपनी टीम को पहला IPL कप जिताया: रवि शास्त्री
अद्यतन - जुलाई 17, 2022 5:55 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी की थी और उनको IPL कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। IPL 2022 के इस प्रदर्शन के बाद तमाम विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के भविष्य में कप्तान हो सकते हैं।
IPL 2022 के प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या को आयरलैंड के खिलाफ पिछले महीने खेली जा चुकी टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस सीरीज में दो टी-20 मुकाबले खेले गए और दोनों में इंडिया ने जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी हार्दिक पांड्या की मानसिकता और उनके खेल की जमकर तारीफ की है। रवि शास्त्री के मुताबिक अगर हार्दिक पांड्या को कप्तान की भूमिका दे दी जाए और उनके ऊपर थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ा दी जाए तो वो अपने खेल में और निखार कर सकते हैं।
रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘IPL 2022 में GT ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था और उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया और अपनी टीम को पहला IPL कप जिताया। जबसे उनको यह जिम्मेदारी मिली है तब से उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
हार्दिक पांड्या को जब मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया तब वो काफी दुखी थे: रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने आगे बताया कि IPL 2022 में जब मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं किया था तब उनको काफी धक्का लगा था और वो काफी निराश हुए थे। हालांकि यह बात भी माननी पड़ेगी कि MI के पास कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टीम के लिए हर सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्होंने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड को टीम में बनाए रखा।
हार्दिक पांड्या को GT का कप्तान नियुक्त किया गया वहीं MI ने मेगा ऑक्शन में इशान किशन को अपनी टीम में शामिल किया जिससे उनकी टीम को शुरुआत अच्छी मिल सके।
इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा कि, ‘MI के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और इशान किशन थे और इन पांच खिलाड़ियों में उन्हें तीन को चुनना था। किशन को मेगा ऑक्शन में MI ने चुना। हालांकि मुंबई फ्रेंचाइजी ने कुछ गलत फैसले लिए जिसकी वजह से यह IPL सीजन उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। 14 लीग मुकाबलों में टीम ने सिर्फ 4 में जीत दर्ज की थी।