शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से तलाक पर रखी अपनी राय कहा, अब प्यार करूंगा तो... - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से तलाक पर रखी अपनी राय कहा, अब प्यार करूंगा तो…

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे धवन

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब उन्होंने प्यार किया तो वह लाल झंडे को नहीं देख पाए थे, जिसकी वजह से उनकी शादी ठीक तरह से नहीं चली है।

गौरतलब है कि शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से 9 साल बाद लंबे रिलेशनशिप के बाद पिछले साल उन्हें तलाक दे दिया था और इस वक्त दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। दूसरी तरफ आईपीएल के 16वें सीजन के शुरू होने से पहले धवन ने अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शादी और तलाक को लेकर धवन ने रखी अपनी राय

बता दें कि आज तक को दिए इंटरव्यू में शिखर धवन ने कहा- मैं फेल हुआ क्योंकि आखिरी फैसला खुद का होता है। मैं दूसरों पर उंगली नहीं उठाना चाहता हूं। मैं फेल हुआ क्योंकि मुझे इस फील्ड के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। क्रिकेट की बातें मैं जो आपसे कर रहा हूं अगर 20 साल पहले करता तो मैं शायद नहीं कर पाता। ये सभी अनुभव से आता है।

धवन ने आगे कहा- इस वक्त मेरे तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, और कल को मुझे दोबारा शादी करनी होगी तो उस वक्त मैं उस फील्ड में और ज्यादा समझदार हो जाऊंगा कि मुझे किस तरह की लड़की चाहिए, जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी बिता सकता हूं।

जब मैं 26-27 साल का था तो लगातार क्रिकेट खेल रहा था, उस वक्त मैं रिलेशनशिप में नहीं था। मैं मस्ती करता था, पर रिलेशनशिप में नहीं रहा। लेकिन जब मैंने प्यार किया, तो लाल झंडे नहीं देख पाया। आज जब मैं प्यार करूंगा, तो उन लाल झंडो को देख सकता हूं। अगर मुझे वो दिखे दो मैं बाहर आ जाऊंगा, और नहीं तो इसे होने दूंगा।

close whatsapp