बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर खोल दिए सारे पत्ते - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर खोल दिए सारे पत्ते

पाकिस्तान ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है।

Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)
Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा वह ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं जो आने वाले 10 से 15 वर्षों तक पाकिस्तान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर सके। वह आने वाले दिनों में अलग-अलग संयोजन के साथ खेलेंगे, जिससे वह एक प्रेरणादायक राष्ट्रीय टीम बना सकें। साथ ही, पाकिस्तान के कप्तान ने विभिन्न संयोजनों को आजमाकर आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम बनाना भी शुरू कर दिया है।

बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतकर खुद को एक प्रेरणादायक कप्तान साबित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा केवल एक ही दृष्टिकोण का अनुसरण करके एक प्रेरणात्मक और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बना पाना मुश्किल होगा। इसलिए जब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल जाती तब तक सभी खिलाड़ियों को मौके दिए जाएंगे और नए संयोजनों को आजमाया जाएगा।

बाबर आजम एक प्रेरणादायक टीम का निर्माण करना चाहते हैं

पाकिस्तानी वेबसाइट Dawn को दिए एक साक्षात्कार में बाबर आजम ने कहा: “इस साल हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बहुत व्यस्त है, और इस दौरान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ टीम मैदान में उतारने के लिए हम अलग-अलग संयोजनों को आजमाएंगे। 2019 में जब मुझे टी-20 कप्तान बनाया गया था, तो मेरा सपना एक ऐसी टीम तैयार करने का था, जो आने वाले कई सालों तक पाकिस्तान का नाम रोशन कर सके। अब मैं अपने देश को एक समृद्ध विरासत देना चाहता हूं, जो अगले 10-15 सालों तक पाकिस्तान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर सके।”

इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान ने युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक की तारीफ की। उन्होंने कहा: “मैं व्यक्तिगत रूप से अब्दुल्ला की स्टाइलिश बल्लेबाजी देखता हूं और मुझे बहुत मजा आता है। वह बहुत साफ-सुथरी बल्लेबाजी करते हैं, उनका रुख और जिस तरह से वह गेंद को डक करते हैं, वो बेहद प्रभावशाली है। हम अब्दुल्ला शफीक की तुलना केन विलियमसन और राहुल द्रविड़ से भी करते हैं।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर बात करते हुए बाबर आजम ने कहा वेस्टइंडीज बोल्ड क्रिकेट खेलती है, और जब वे लय में होते हैं तो फिर वे किसी भी टीम को मात दे सकते हैं। इसलिए हम उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे, ताकि हम 2023 वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण अंक हासिल कर सके।

close whatsapp