कुलदीप सेन कब टीम इंडिया में आए और कब बाहर हुए, किसी को कुछ पता ही नहीं लगा
साल 2022 में कुलदीप सेन ने किया था टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू।
अद्यतन - Jul 27, 2023 5:18 pm

साल 2022 में IPL के दौरान राजस्थान से खेलते हुए कुलदीप सेन ने सनसनी मचा दी थी, भले ही 2022 के IPL में सेन को 7 मैचों में सिर्फ 8 विकेट ही मिले हो। लेकिन उसके बाद भी इस गेंदबाज की रफ्तार से हर कोई प्रभावित हो गया था, जिसके बाद कुलदीप को टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला और उसकी के बाद की कहानी थोड़ी हैरान करने वाली है।
कुलदीप सेन के पिता चलाते हैं दुकान
जी हां, तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के लिए टीम इंडिया में पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा, जहां इस खिलाड़ी ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। वहीं कुलदीप के पिता हेयर हेयर कटिंग की शॉप चलाते हैं, लेकिन उसके बाद भी इस गेंदबाज ने हार नहीं मानी और खुद को साबित किया। दूसरी ओर कुलदीप राजस्थान टीम में आने का श्रेय संजू सैमसन को देते हैं और उससे जुड़ी एक कहानी भी वो बता चुके हैं।
टीम इंडिया के साथ क्या इतना ही था कुलदीप सेन का सफर?
*साल 2022 में कुलदीप सेन ने किया था टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू।
*बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था सेन का वनडे क्रिकेट में डेब्यू।
*उस मैच में तेज गेंदबाज के खाते में आए थे 2 विकेट भी।
*लेकिन उसे 1 मैच के बाद फिर से टीम इंडिया से साथ नहीं दिखे सेन।
कुलदीप सेन ने टीम इंडिया से डेब्यू के बाद डाला था ये पोस्ट
सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
सेन के लिए आसान नहीं होगा टीम इंडिया में जगह बनाना
टीम इंडिया से डेब्यू कर चुके इस तेज गेंदबाज के लिए फिर से इंटरनेशनल लेवल पर जगह बनाना आसान नहीं होगा, जिसका कारण है एक से बढ़कर एक गेंदबाज टीम में पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में सेन को फिर से टीम इंडिया की जर्सी में नजर आना है, तो उनको घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा और फिटनेस बनाए रखते हुए लगातार विकेट पर विकेट लेने होंगे।