जब सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने नाम की थी शानदार उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने थे सबसे युवा खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने नाम की थी शानदार उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने थे सबसे युवा खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar. (Photo by Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर ने ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो बनाए और तोड़े हैं। बता दें कि, सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं और साथ ही उन्होंने 200 टेस्ट मैच भी खेले हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में नवंबर 1989 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। वो भारत की ओर से टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे।

वहीं 2002 में जब भारत ने इंग्लैंड का चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दौरा किया था, तब सचिन तेंदुलकर की उम्र 29 साल थी। द ओवल में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में जब सचिन मैदान पर उतरे तो वो 100 टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

उस मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी ने 54 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी और भारत ने राहुल द्रविड़ के 217 रनों के बदौलत पहली पारी में 508 रन बनाए थे। यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था।

तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने

सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 147 गेंदों में 25 चौके और तीन छक्कों की मदद से 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी और वह अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। सचिन तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

पूर्व क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए हैं। टेस्ट में सचिन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 248* रन रहा है। वनडे में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 463 मुकाबलों में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए हैं। सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। जहां एक तरफ टेस्ट में उन्होंने 46 विकेट झटके हैं, वहीं वनडे में उनके नाम 154 विकेट है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?