फ्लॉप विराट कोहली को कब तक बचाते रहेंगे सेलेक्शन कमेटी के लोग? - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्लॉप विराट कोहली को कब तक बचाते रहेंगे सेलेक्शन कमेटी के लोग?

विराट के फ्लॉप खेल के बाद भी सेलेक्शन कमेटी है उनपर मेहरबान।

Virat Kohli during the practice seesion in Leicester (Photo Source: Twitter/Leicestershire Foxes)
Virat Kohli during the practice seesion in Leicester (Photo Source: Twitter/Leicestershire Foxes)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ फ्लॉप होने का टैग जुड़ गया है, हर मैदान और हर टीम के सामने ये खिलाड़ी कभी लाल गेंद से फ्लॉप हो रहा है तो कभी सफेद गेंद की गणित को नहीं समझ पा रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि और कितने समय तक इस खिलाड़ी की टीम में जगह बनी रहेगी।

बल्लेबाजी में फ्लॉप चल रहे विराट को पहले आराम करना है

टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी IPL से ब्रेक नहीं लेता है, इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। लेकिन विराट को कुछ-कुछ महीनों में टीम इंडिया से ब्रेक चाहिए, ऐसे में सवाल ये उठता है कि वो पुराने रंग में क्या आराम करके लौटेंगे।

सेलेक्शन कमेटी क्यों बचा रही है फ्लॉप विराट कोहली को?

*विराट के फ्लॉप खेल के बाद भी सेलेक्शन कमेटी है उनपर मेहरबान।
*हर बार कोहली के पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए उन्हें मिल रहा है मौका।
*फ्लॉप होने के बाद भी विराट को लेकर नहीं उठाया जा रहा है सख्त कदम।
*विराट की जगह सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी हो चुके हैं तैयार।

खेल में फ्लॉप, लेकिन सोशल मीडिया पर हिट है कोहली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

रोहित भी कब तक करेंगे बचाव?

अब तो दुनियाभर की मीडिया कप्तान रोहित शर्मा से विराट के खेल को लेकर सवाल करने लगा है, लेकिन हिटमैन बार-बार उनका बचाव कर रहे हैं और पुराने शतकों की याद दिला रहे हैं।

 बाबर आजम ने भी दिया इस खिलाड़ी का साथ

भारतीय कप्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी विराट कोहली का साथ दिया था, जहां बाबर ने विराट के लिए ट्वीट कर लिखा था कि ये मुश्किल समय भी गुजर जाएगा।

close whatsapp