आगामी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली की भूमिका को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा: गौतम गंभीर
अद्यतन - Jan 15, 2023 3:13 pm

इसी साल 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस शानदार टूर्नामेंट के लिए तमाम टीमें काफी मेहनत कर रही है। मेजबान भारत भी इस वनडे वर्ल्ड कप के लिए काफी मेहनत कर रही है। बता दें, भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।
अब 12 साल के बाद मेजबान भारत इस ट्रॉफी को एक और बार अपने नाम करना चाहेगी। तमाम प्रशंसक भी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस शानदार टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करें और अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।
यह उनका चौथा वर्ल्ड कप है और अब उनकी उम्र को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इसके बाद वो किसी भी वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब विराट कोहली को लेकर टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर की मानें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
आगामी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी: गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स में एक बातचीत के दौरान कहा कि, ‘ 50 ओवर प्रारूप एकमात्र ऐसा प्रारूप है जिसमें आपको अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। आपको ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं चाहिए जो टी-20 क्रिकेट की तरह पारी को आगे ले जाए। विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा।’
गौतम गंभीर का यह भी मानना है कि भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी है और कोहली का अनुभव अब टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।
पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘आपके पास काफी शानदार खिलाड़ी भी है जैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन लेकिन आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि उनका पहला वनडे वर्ल्ड कप है। इसी वजह से विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव काफी जरूरी है। अब देखना यह होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ बाकी बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं। मेरा यही मानना है कि आगामी वर्ल्ड कप में विराट कोहली की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।’
हाल ही में विराट कोहली ने वनडे प्रारूप में लगातार दो शतक जड़े हैं। उन्होंने पहले बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन की पारी खेली और उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी शानदार मैच जिताऊ शतक जड़ा।