विराट कोहली के लिए एक ट्वीट करना इमाद वसीम को बहुत भारी पड़ गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के लिए एक ट्वीट करना इमाद वसीम को बहुत भारी पड़ गया

विराट कोहली की अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने उनको 'इस ग्रह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' कहा है।

imaad wasim on virat kohli (pic source- twitter)
imaad wasim on virat kohli (pic source- twitter)

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। कोहली की इस पारी के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने उनको ‘इस ग्रह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ कहा है।

बता दें, कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने यह शतक 1020 दिनों के बाद जड़ा। कोहली का यह सभी प्रारूपों को मिलाकर 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज अब वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आ गए हैं।

कोहली ने एशिया कप 2022 में दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा। उन्होंने 5 मुकाबलों में 276 रन बनाए हैं। इस शतक को जड़ने के बाद उन्होंने रिकी पोंटिंग के 71 अंतरराष्ट्रीय शतक की बराबरी कर ली है और अब वो सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर भारत के सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 100 शतक दर्ज हैं। विराट कोहली इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ना चाहेंगे।

इमाद वसीम के ट्वीट से नाखुश हैं पाकिस्तानी प्रशंसक

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122* रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाया। वहीं इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा इस मुकाबले के कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए। हालांकि इस मुकाबले को जीतने के बावजूद भारत एशिया कप 2022 के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई।

भले ही विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में ना हो लेकिन उन्हें अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, और पाकिस्तान के बाबर आजम इन सभी खिलाड़ियों का फॉर्म देखने योग्य है।

इमाद वसीम के ट्वीट को लेकर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/FishNugget7/status/1567927982853095424?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1567927982853095424%7Ctwgr%5E02e00c1d65ae4665aa3893d75815aec2726cfe5b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fwhere-have-you-been-since-2019-fans-not-happy-with-imad-wasim-calling-virat-kohli-best-on-planet-2628%2F

close whatsapp