IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद ने कार्तिक त्यागी के पीछे 4 करोड़ लगाकर गलती तो नहीं कर दी!
पिछले आईपीएल सीजन में कार्तिक त्यागी ने गेंद के साथ किया था शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2022 1:00 अपराह्न

आईपीएल 2021 से लेकर 2022 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल बदलने के अलावा और कुछ भी नहीं बदला है। उनके हारने का सिलसिला जो 2021 सीजन में शुरू हुआ था वो अभी तक रुका नहीं है। हालांकि 2021 सीजन में फ्रेंचाइजी को कई विवादों से भी गुजरना पड़ा जिसका असर उनके टूर्नामेंट अभियान पर भी देखने को मिला और नतीजतन टीम सीजन के अंत में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे खड़ी थी।
हालांकि SRH के फैंस इस सीजन उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे, उन्हे बस निराशा हाथ लगी। टीम ने मेगा ऑक्शन में निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड जैसे कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब रही। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक त्यागी को भी ऑक्शन में 4 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था।
अभी तक एक भी मैच में टीम के साथ नहीं दिखे हैं कार्तिक त्यागी
सभी खिलाड़ी इस वक्त अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी अभी तक एक भी मैच में खेलते हुए नहीं दिखे हैं और यहां तक कि वो टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में भी नहीं दिखे हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर लगातार कॉमेंट करके पूछ रहे हैं कि 4 करोड़ की कीमत देकर टीम में शामिल करने वाले कार्तिक आखिर कहां हैं।
दरअसल कार्तिक त्यागी पिछले कुछ समय से एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। वो इस सीजन की शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं दिखे थे लेकिन अब वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं और ट्रेनिंग भी शुरू कर दिया है। इस खबर की जानकारी SRH फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
यहां देखिए कार्तिक त्यागी का वो इंस्टाग्राम स्टोरी
![]()
आईपीएल के पिछले सीजन में कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। एक मैच में कार्तिक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में चार रनों का बचाव करते हुए राजस्थान को लीग मैच में शानदार जीत दिलाकर मैन ऑफ द मैच बने। स्लो बॉल और परफेक्ट यॉर्कर की खूबी के कारण कार्तिक काफी एक युवा होनहार गेंदबाज के रूप में सामने आ रहे हैं। अब देखा दिलचस्प होगा कि वो इस सीजन किस मैच से अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध होते हैं।