रिंकू सिंह के टीम इंडिया में नहीं हैं ज्यादा दोस्त, घरेलू टीम के खिलाड़ियों के साथ रहना करते हैं पसंद
अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह ने खेली थी शानदार 68 रनों की नाबाद पारी।
अद्यतन - Dec 13, 2023 5:55 pm

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के दौरे का आगाज हार के साथ किया है, जहां रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद भी भारतीय टीम को हार सामना करना पड़ा। लेकिन युवा धाकड़ बल्लेबाज रिंकू को इस हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और वो सोशल मीडिया की दुनिया में पूरी तरह एक्टिव हैं।
मुश्किल पिच पर लगाया अपना मेडन टी20I अर्धशतक
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए हमेशा से साउथ अफ्रीका की पिच मुश्किलों भरी रही है, जहां अफ्रीका की पिचों पर उछाल और तेजी होती है। उन सभी परेशानियों का सामना करते हुए कल रिंकू सिंह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का मेडन अर्धशतक लगाया, अपनी पारी में रिंकू ने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 68 रन बनाए।
रिंकू सिंह मस्त रहते हैं अपनी मस्ती में
*कल अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह ने खेली थी शानदार 68 रनों की नाबाद पारी।
*वहीं अपनी इस पारी के बाद खाफी खुश थे रिंकू, तस्वीर की सोशल मीडिया पर शेयर।
*नई तस्वीर में युवा बल्लेबाज यूपी के साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव के साथ है मौजूद।
*टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों को रिंकू बोलते हैं भईया, करते हैं सभी की इज्जत।
आज ये पोस्ट शेयर किया है रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर
कल के मैच में कप्तान SKY ने की युवा बल्लेबाज की मदद
वहीं कल के मैच के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर रिंकू सिंह का एक वीडियो पोस्ट हुआ था, जिसमें इस बल्लेबाज ने अपनी पारी को लेकर बयान दिया था। रिंकू ने बताया था कि सूर्यकुमार यादव ने उन्होंने पारी के बीच में कहा था कि, जैसे खेल रहा है वैसा ही खेलता रहना। साथ ही इस बल्लेबाज ने बताया था कि शुरूआती में पिच पर मुश्किल हो रही थी, लेकिन बाद में बड़े हिट लगने लग गए थे। दूसरी ओर अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच कल यानी की 14 तारीख को खेला जाएगा।