आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां
ऋषभ पंत बने IPL ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया रिकॉर्ड खरीद
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2025 4:32 अपराह्न
3. कैमरून ग्रीन – 25.20 करोड़ रुपये

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा। ऑक्शन में केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उन्हें लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार केकेआर ने बाजी मार ली। इस खरीद के साथ ही ग्रीन केकेआर के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
कैमरून ग्रीन को उनकी मजबूत बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है। टीम ने उन्हें भविष्य की बड़ी ताकत के रूप में देखा है। आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद ग्रीन को उनके आदर्श विकल्प के तौर पर माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी से केकेआर को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलन मिलने की उम्मीद है।