आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां
ऋषभ पंत बने IPL ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया रिकॉर्ड खरीद
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2025 4:32 अपराह्न
4. मिचेल स्टार्क – 24.75 करोड़ रुपये

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 मिनी-ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब नौ साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले स्टार्क उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उनकी तेज रफ्तार और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता को देखते हुए केकेआर ने उन पर भारी भरोसा जताया।
आईपीएल 2024 की शुरुआत में स्टार्क का प्रदर्शन साधारण रहा और उन्हें लय पकड़ने में थोड़ा समय लगा। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उन्होंने अपनी असली ताकत दिखाई। खासतौर पर प्लेऑफ में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्वालीफायर-1 और फाइनल दोनों मैचों में अहम भूमिका निभाई।
इन दो बड़े मुकाबलों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर केकेआर ने खिताब अपने नाम किया, जिससे उनकी ऊंची कीमत पूरी तरह सही साबित हुई।