इस खबर को पढ़ने के बाद आप सब कुछ जान जाएंगे आयुष बडोनी के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस खबर को पढ़ने के बाद आप सब कुछ जान जाएंगे आयुष बडोनी के बारे में

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने बडोनी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था।

Ayush Badoni (Photo Source: Instagram)
Ayush Badoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला दो नई आईपीएल टीम लखनऊ और गुजरात के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फैंस केएल राहुल, शुभमन गिल, क्विंटन डी कॉक जैसे बल्लेबाज से काफी उम्मीदें लगाए बैठे थे और उन्हे भरोसा था कि इनमें से एक बल्लेबाज तो जरूर अच्छी पारी खेलेगा। हालांकि ये सभ बड़े नाम वाले खिलाड़ी का बल्ला इस मैच में जरूर फ्लॉप रहा लेकिन दिल्ली का 22 साल के खिलाड़ी ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसकी किसी ने उम्मीद नही की थी।

दरअसल मुकाबले में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम के चार बल्लेबाज महज 29 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे, ऐसे में कप्तान केएल राहुल ने अनुभवी क्रुणाल पांड्या की जगह डेब्यू कर रहे आयुष बडोनी को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा और उनके इस फैसले से सभी हैरान हो गए। आयुष भी कप्तान के भरोसे पर खड़े उतरे और उन्होंने 41 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया।

आयुष बडोनी ने अपने इस आतिशी पारी से लाखों फैंस को अपना दीवाना बना लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा। लेकिन अभी भी सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन है ये आयुष बडोनी।

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं आयुष बडोनी

22 साल के आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वो एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम में बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। साल 2018 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए बडोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। 2018 अंडर 19 एशिया कप में भी बदोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी। जनवरी 2021 में अपना टी-20 डेब्यू करने वाले आयुष दिल्ली के लिए पांच घरेलू मैच खेल चुके हैं।

फिटनेस के मामले में विराट को भी मात देते हैं आयुष बडोनी

आयुष बडोनी क्रिकेट के साथ फैशन के मामले में भी काफी आगे हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करते रहते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वो फिटनेस के मामले में विराट कोहली को टक्कर दे सकते हैं। आयुष के इस शानदार पारी के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

close whatsapp