Asia Cup 2023: जानें कौन हैं Dunith Wellalage, जिन्होंने सुपर फोर मैच में तोड़ दी भारत की कमर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: जानें कौन हैं Dunith Wellalage, जिन्होंने सुपर फोर मैच में तोड़ दी भारत की कमर

इस गेंदबाज ने कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के विकेट निकाले

Dunith Wellalage (Image Credit- Twitter)
Dunith Wellalage (Image Credit- Twitter)

IND vs SL, Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच आज 12 सितंबर, मंगलवार को एशिया कप सुपर फोर का चौथा मैच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर को, लंकाई स्पिनर दुनिथ वेलालगे (Dunith Wellalage) ने बिखेर दिया है।

बता दें कि दुनिथ ने बेहतरीन गेंदबाजी के चलते रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को अपने पहले तीन ओवरों में पवेलियन का रास्ता दिखाया। तो वहीं आइए जानते हैं कौन है दुनिथ वेलालगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर बटोरी सुर्खियां-

Dunith Wellalage श्रीलंका की अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं

तो वहीं आपको दुनिथ वेलालगे के बारे में जानकारी दें तो बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने श्रीलंका के लिए साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए पहले वनडे मैच में डेब्यू किया था। बता दें कि अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

साथ ही उन्हें अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नेशनल टीम के लिए चुना गया था। इसके साथ ही वह अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, वेलालगे ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए थे, जिसमें दो मैच में 5 विकेट हाॅल भी शामिल था।

दूसरी ओर, एशिया कप सुपर फोर के इस मैच में उनके प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने फेंके गए 10 ओवर में 40 रन देकर कुल 5 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 36 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें- सितंबर 12- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी 5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा 5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़- साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट IPL 2024: इन 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजियों ने कर दी बड़ी गलती मुंबई इंडियंस के हुए हार्दिक पांड्या..! गुजरात टाइटंस के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन